प्राथमिक चिकित्सा यानि यह उपचार मनुष्य को दुर्घटना व चोट लग जाने पर अस्पताल ले जाते समय दिया जाता है | यह चिकित्सा के द्वारा व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है | इस चिकित्सा को अंग्रेजी में फर्स्ट ऐड के नाम से जाना जाता है | इस चिकित्सा प्रक्रिया के द्वारा पट्टी से लेकर सी. पी. आर. तक की सुविधा दी जाती है | यह सुविधा आपातकालीन स्थिति में व्यक्ति को प्रदान की जाती है | अगर किसी भी व्यक्ति को इस चिकित्सा क जरुरत पड़ती है | तो घायल व्यक्ति को खून, लार और अन्य शारीरिक तरल पदार्थों से दूर रखे | प्राथमिक चिकित्सा को देने के बाद हमें अपने हाथ को अच्छी तरह से धुले बिना धुले अपने शरीर के किसी भी अंग को हांथ ना लगाये | दोस्तो आइये जानते है इसको विस्तार से |
विषय-सूचि
प्राथमिक चिकित्सा के महत्व
प्राथमिक चिकित्सा के द्वारा हम केवल व्यक्ति की जान ही नही बचाते | इसके साथ साथ व्यक्ति को कोई बड़ा शारीरिक नुकसान होने से भी बचाया जाता है | इस चिकित्सा कई अपने और भी कई महत्व होते है | जो व्यक्ति के लिए बहुत जरुरी होते है | दोस्तो आइये जानते है इस चिकित्सा के महत्व के बारे में विस्तार से |
यदि किसी व्यक्ति का बार बार एक्सीडेंट होता है | तो कई बार व्यक्ति को अस्पताल लेजाने की जरुरत नही होती है | लेकिन व्यक्ति को केवल दर्द की समस्या होती है | अगर सही समय पर व्यक्ति को सिकाई देने से दर्द की समस्या ख़त्म हो जाती है | सिकाई की तकनीक भी प्राथमिक चिकित्सा के अंतर्गंत आती है |
अगर पीड़ित व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा सही समय पर ना दी जाये | तो व्यक्ति को कई प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है | यदि किसी व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया है | और आप मदद का इन्तजार कर रहे है | तो इस चिकित्सा को देकर मरीज की जान को बचा सकते है | यह मरीज के लिए एक प्रकार से लाइफलाइन की तरह ही काम करती है |
किन कारणों की वजह से दी जाती है यह
प्राथमिक चिकित्सा का उद्देश्य केवल मरीज की जान की रक्षा करना होता है | आइये जानते है | इसके उद्देश्य के बारे में |
घायल व्यक्ति की जान की रक्षा करना
यदि किसी कारणवस व्यक्ति को दुर्घटना के कारण गंभीर चोट लग गयी है, और शरीर से काफी रक्त निकल रहा है | तो आप इस चिकित्सा के द्वारा हम व्यक्ति की जान को बचा सकते है | इस प्रक्रिया को इस लिए बनाया गया है, की कभी कभी घटनास्थल पर डॉक्टर या कोई अस्पताल नही मोजूद होता है | जिससे व्यक्ति को गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते है | अगर घायल व्यक्ति को यह चिकित्सा दी जाये, तो व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है |
स्थिति बिगड़ने से पहले ही कंट्रोल करना
यदि दुर्घटना की वजह से व्यक्ति को काफी गंभीर चोट आई है, तो प्राथमिक चिकित्सा के द्वारा हम व्यक्ति की स्थिति बिगड़ने से पहले ही कंट्रोल कर सकते है | इस चिकित्सा का मतलब यही है, की घायल व्यक्ति को खतरे से बचाना |
जल्दी ठीक होने में मदद करती है
प्राथमिक चिकित्सा व्यक्ति की जान के साथ साथ उस व्यक्ति को जल्द से जल्द ठीक करने में भी काफी मदद करती है | यदि आप भी अपने आस पास दुर्घटना होते देखे तो घायल व्यक्ति को जरुर प्राथमिक चिकित्सा दे इससे आप व्यक्ति की जान को सुरक्षित बना सकते है |
किस प्रकार दी जाती है
आपातकालीन स्थिति में आप व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा देकर उसकी जान बचा सकते है | आइये जानते है | प्राथमिक चिकित्सा किस प्रकार करे |
- यह चिकित्सा करने से पहले घायल या बीमार व्यक्ति को चिकित्सा देने से पहले पूरी स्थिति और व्यक्ति की जांच जरुर कर ले |
- चिकित्सा देते समय घायल व्यक्ति की स्थिति व माहौल सुरक्षित होना चाहिये ?
- दुर्घटना या बीमारी क्या है और किस प्रकार हुई है इस बात की पुष्टि करे ?
- घायल व्यक्ति की चोट या बीमारी की स्थिति का पता करे ?
- क्या व्यक्ति किसी ऐसी स्थिति में है जिससे उसकी जान को खतरा तो नही ?
यदि दुर्घटना के बाद व्यक्ति आपसे बात कर रहा है | तो उससे निम्नलिखित बाते जरुर पूछे
सबसे पहले व्यक्ति का नाम पूछे फिर उसको अपने हिसाब से समस्या का कारण व उसके लिए चिकित्सा समझाएं |
- दुसरे व्यक्ति से डिफिब्रिलेटर और फर्स्ट ऐड बॉक्स को मंगवाये |
- दस्ताने व अन्य सुरक्षा करने वाले उपकरण को जरुर पहनें |
- व्यक्ति से उसके लक्षण, एलर्जी, दवाएं, अन्य चिकित्सा समस्याएं, आखिरी आहार और
- घटना की वजह के बारे में पूछें |
- व्यक्ति के पूरे शरीर पर चोट के लिए जांच करें |
- अगर व्यक्ति सांस नहीं ले रहा है तो व्यक्ति को सीपीआर जरुर दे |
- सीपीआर तब तक दें जब तक व्यक्ति सांस न लेने लगे या मदद न मिल जाए |